2:10 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी-पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर हुई भोलेनाथ की महाआरती

समाजसेवी गोपाल तुलस्यान, अनिल तुलस्यान सर्राफ की मेजबानी में हुआ देवों के देव महादेव का श्रृंगार, अभिषेक व महाआरती।

उझानी बदांयू 21 जुलाई।

पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत आज दूसरे सोमवार को शिव-परिवार को फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान अनिल तुलस्यान से सपत्नीक महादेव का मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया।

पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमें शिवभक्तों ने भजनों की रसधार वहाई जिसमें भोले भक्त थिरकने लगे। मंदिर परिसर में तिल रखने को भी जगह नजर नहीं आई। महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी,व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष दुली राम मोर्य ,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, सुरेश गोयल, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी,आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस