2:10 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कांवड़ियों को DJ के साथ घर तक न छोड़ने पर हुआ विवाद, बाद में आपसी समझौते से मामला सुलझा

उझानी। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर कांवड़ियों को घर तक छोड़ने को लेकर विवाद का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय क्षेत्र में कुछ कांवड़ियों ने डीजे संचालक से उन्हें उनके घर तक छोड़ने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर ही डीजे को बंद कर दिया गया। इसको लेकर कांवड़ियों ने असंतोष जताया और मामला थाने तक पहुंच गया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी बातचीत कराई। थाना परिसर में हुई वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की बात सुनी और समझौते पर सहमति जताई। डीजे संचालक ने भी अगली बार सावधानी बरतने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस