2:17 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस द्वारा गिरफ्तार

मूसाझाग पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 120 बिछुआ नए एवं 25 जोड़ी पायल सफेद धातू एवं 20 पुरानी पायल सहित गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 21.07.2025 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अलीशान चौधरी पुत्र सादाव चौधरी निवासी ग्राम तालगांव थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ हाल पता मो कबूलपुरा थाना कोतवाली बदायूँ को मय प्लास्टिक के सफेद थैले जिसमें सफेद धातु के नये व पुराने जेवरात (जिसमे 120 बिछुआ नये सफेद धातु व 25 जोडी पायल सफेद धातु नयी व 20 पुरानी पायल टूटी फूटी घुँघरु) के साथ नई सड़क से ग्राम टिगुलापुर की तरफ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 144/25 धारा 331(4)/305/317(2) BNS थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

पूछताछ का विवरणः -अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि साहब मै अपने चन्द पैसो के लालच मे गलत संगत मे आ गया और बुरे व्यक्तियो के साथ मे रहने लगा। दिनाँक 29.04.2025 को मै अपने साथी अकबर पुत्र शफदर अली निवासी मौहल्ला कबूलपुरा हरी जारद थाना सदर कोतवाली बदायूँ तथा दूसरे साथी हसीन पुत्र रहीस मियां निवासी मौहल्ला जोगिनाबाद थाना बारादरी जिला बरेली के साथ जुनावई जिला सम्भल कस्बे मे एक मकान का ताला तोडकर हमारे दोनो साथी अकबर व हसीन मकान के अन्दर से जेवरात चोरी कर लिये थे मै बाहर देखरेख कर रहा था । दिनांक 02.05.2025 को मेरे दोनो साथी अकबर व हसीन उपरोक्त को थाना जुनावई जिला सम्भल पुलिस द्वारा पकड लिया गया था उसके बाद मै इधर उधर भागता रहा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के बयानो के सम्बन्ध मे मुझ थानाध्यक्ष द्वारा जुनावई जिला सम्भल के प्रभारी निरीक्षक श्री उमेश सोलंकी के मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर वार्ता की गयी तो प्रभारी निरीक्षक थाना जुनावई जिला सम्भल द्वारा बताया गया कि दिनांक 29.04.2025 को कस्बा जुनावई मे अज्ञात चोरो द्वारा एक मकान मे चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध मे थाना जुनावई पर मु0अ0सं0 123/2025 धारा 331(4)/303(2) बीएनएस मे सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री कुलबीर सिंह द्वारा की जा रही है मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त हसीन व अकबर गिरफ्तार हुये तथा इसी चोरी का तीसरा अभियुक्त अलीशान उपरोक्त हमारे यहाँ से वां।छित चल रहा है मुझ थानाध्यक्ष द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना जुनावई जिला सम्भल को बताया कि उक्त मुकदमा के विवेचक कुलबीर सिंह को अपने मुकदमे से सम्बन्धित कार्यवाही हेतु थाना मूसाझाग पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अलीशान से पूछताछ उपस्थित होने हेतु बताया गया ।प्रभारी निरीक्षक थाना जुनावई जिला सम्भल द्वारा उ0नि0 कुलबीर सिंह को मु0अ0सं0 123/2025 धारा 331(4)/303(2) बीएनएस के अभियुक्त अलीशान से पूछताछ हेतु थाना मूसाझाग उपस्थित आये।अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की वृद्धि करते हुए धारा 331(4)/305/317(2) BNS में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पताः-
अलीशान चौधरी पुत्र सादाव चौधरी निवासी ग्राम तालगांव थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ हाल पता मो0 नागिन टीला कबूलपुरा थाना कोतवाली बदायूँ

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 37/21 धारा 13 जी एक्ट थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ।
2. मु0अ0सं0 344/21 धारा 13 जी एक्ट थाना कोतवाली, जनपद बदायूँ।
3. मु0अ0सं0 123/25 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना जुनावई जनपद सम्भल।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम –
1.थानाध्यक्ष श्री मान बहादुर सिह थाना मूसाझाग, बदायूँ।
2. उ0नि0 श्री मलखान सिह थाना मूसाझाग, बदायूँ
3. उ0नि0 श्री रहीश खान थाना मूसाझाग, बदायूँ
4. हे0का0 135 महेन्द्र भार्गव थाना मूसाझाग, बदायूँ
5. का0 2212 प्रेमराज थाना मूसाझाग, बदायूँ
6. का0 92 ओमवीर सिह थाना मूसाझाग, बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस