उझानी बदांयू 21 जुलाई।
नगर के मोहल्ला किला खेड़ा में पालतू कुत्ता की छत पर आवाजाही से एक महिला अवसादग्रस्त है,आऐ दिन झगड़ा मारपीट होती है महिला ने पड़ोसी दो महिलाओं सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सरिता गुप्ता पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिगा है कि पड़ोसी इंदू गुप्ता,उसकी बहन सोनी आऐ दिन अपने कुत्ते को मेरी छत पर छोड देती है कुत्ता छत पर गंदगी कर देता है,मना करने पर आमादा झगड़ा तैयार रहती है।
सरिता गुप्ता ने लिखा कि वह इस वजह से वह अवसादग्रस्त रहने लगी व एक दिन कछला गंगा में डूबने चली गई समय रहते परिजन कछला पहुंच गये। व आत्महत्या से बचा लिया।
कल फिर आरोपियों ने कुत्ते को छोड दिया मना करने पर मारपीट करने लगी साथ में उनका भाई अनुज भी आ गया व मेरे इकलोते बेटे को मारने की धमकी भी देते है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
