उझानी बदांयू 19 जुलाई।
आज कोतवाली क्षेत्र के गांव नानाखेड़ा में अजीब वाक्या हुआ। बताते हैं कि दिल्ली के नांगलोई इलाके की एक युवती ने वहां रहकर काम करने वाले नानाखेड़ा के युवक से प्रेम विवाह किया। आज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पुलिस को लेकर नानाखेड़ा जा पहुंचे, युवती ने हाइकोर्ट के सुरक्षा की आदेश के कागजात दिखाऐ तो पुलिस टीम वापस आ गई।

जानकारी के अनुसार नानाखेड़ा का मुजाहिद दिल्ली में रहकर नोकरी करता था वही 2024 में उसने हिंदू लड़की से प्रेम विवाह कर लिया। बताते हैं कि युवती के पिता ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई मगर युवती बालिग होने पर पुलिस भी कुछ ना कर सकी।
मुजाहिद के साथ युवती ने अपनी सुरक्षा को हाईकोर्ट की शरण ली वहां से माननीय न्यायालय से दोनों की सुरक्षा का आदेश मिला। तो युवती अब अपनी ससुराल आ गई व 7 माह की गर्भवती भी है।
युवती ने पुलिस को बताया कि अब उसके माता-पिता को भी दिक्कत नहीं है। हिंदू संगठनों को युवती के नगर के एक आधारकार्ड संशोधन केन्द्र से जानकारी मिली वह युवती अपने आधार कार्ड में अपना नाम संशोधन कराने आई थी। उसके पास कोर्ट के आदेश की प्रति भी थी। इससे हिंदू संगठनों में जानकारी मिली।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
