3:14 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: लंगूर की मौत से तनाव, युवक पर हत्या का आरोप

बदायूं जिले के उसावां कस्बे में लंगूर की मौत से तनाव फैल गया। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता अतुल गुप्ता ने वार्ड-8 निवासी इकरार पर डंडे से लंगूर की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद बजरंग दल समेत अन्य संगठनों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। लंगूर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस