मथुरा। शनिवार को वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाएं बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में काली पट्टी बांधकर मंदिर पहुंचीं और जोरदार नारेबाजी की।
जैसे ही मंत्री जी दर्शन को पहुंचे, सेवायतों ने पर्दा गिरा दिया और प्रसाद व पटका नहीं दिया गया। मंदिर के गोस्वामियों ने भी कॉरिडोर और न्यास के मुद्दे पर मंत्री का विरोध किया।
महिलाएं ज्ञापन देने आई थीं, लेकिन पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों ने मंत्री को 4 नंबर गेट से बाहर निकाला।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
