बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं एक्सप्रेस को आपके बीच 5 सितम्बर 2016 को आया था उसके हिसाब से बदायूं एक्सप्रेस को आपके साथ नौ वर्ष का समय पूरा होने को है और आने वाली 5 सितम्बर को बदायूं एक्सप्रेस अपने जीवन की नौ वर्ष पूरे कर लेगा। इस अवधि में गोविद देवल, डा राशिद जैसे साथी आए और अलग भी हुए और ना जाने कितने साथी जुडे और चुपचाप चले गए। अफसोस इस बात का नहीं है कि कौन आया और कौन गया क्योंकि साथ छोडकर दूसरों से मिलने वाले अपना भविष्य और अपनी राह देखते हैं लेकिन इस बात का अफसोस जरूर है कि किसी ने मेरी कमी मुझे नहीं बताई जिसके चलते मुझे लगने लगा है कि साथ जुडने और साथ छोडने वाले मेरे नहीं थे वह बस अपने थे।
अब वह बात करते हैं जो किसी संस्था को चलाने के लिए सबसे बडी जरूरत हुआ करती है जिसको साधारण भाषा में सहयोग और समाचार की दुनिया में विज्ञापन कहा जाता है नौ वर्ष की इस अवधि में बदायूं एक्सप्रेस ने आपका कितना साथ दिया और आपने कितना सहयोग दिया इसका आंकलन स्वयं आपको करने का अनुरोध कर रहा हूं क्योंकि मैं जब कुछ अपनों के सहयोग का आंकलन करने बैठता हूं तो खुद को पूरी तरह उस अनाडी की देखता हूं जिसने होशयारी सीखी नहीं है।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com