1:28 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

प्लॉट पर सो रहे भाइयों पर बदमाशों ने किया हमला, दोनों भाई घायल

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम बेरमयी बुजुर्ग में रात के 2:00 बजे भूरे और उनका भाई नेमचंद अपने घर के बाहर प्लॉट पर सो रहे थे ,वहीं प्लॉट पर उनके पालतू पशु भी बंधे हुए थे, इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां आए और उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वे कुछ समझ पाते तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए ।पीड़ित भूरे ने थाना बिल्सी पहुंचकर बिल्सी पुलिस को घटना की जानकारी दी ।उन्होंने बिल्सी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वे अपने भाई नेमचंद के साथ खुले में घर के बाहर सो रहे थे तभी उनकी आंख खुली, कुछ कुत्ते भोक रहे थे। तभी इधर-उधर टॉर्च से देखने पर देखा कि तीन आदमी खड़े हैं। तभी तीनों लोगो ने दोनों भाइयों को लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दिया और वहां से फरार हो गए ।दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी ।प्राथमिकी पंजीकृत कर दोनों घायल भाइयों को मेडिकल के लिए सीएचसी बिल्सी भेज दिया और हमलावरों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.