12:43 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है अधिकारी: रामाशंकर बिल्सी में भाकियू ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

किसानों का हर स्तर पर शोषण कर रहे है अधिकारी: रामाशंकर
बिल्सी में भाकियू ने धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
बिल्सी। तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह को सौंपा। किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार कहा कि इस समय किसानों को बिजली आपूर्ति नाम मात्र को मिल पा रही है। जिसके कारण किसान अपनी धान की फसल की रोपाई तक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही धान की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस