4:26 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कार को ओवरटेक करते समय कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

उझानी बदांयू 15 जुलाई।

बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव का रहने वाला 40 वर्षीय वीरेश पुत्र नेत्रपाल बाइक द्धारा अपने गांव जा रहा था। वह जैसे ही बरेली – मथुरा हाईवे पर छतुईया रेलवे क्रांसिंग के समीप पहुंचा तभी आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय कार से टकरा गया । जिससे कार व बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई । वहीं बाइक चला रहा वीरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल वीरेश को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने वीरेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस