5:26 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – भारतीय किसान यूनियन ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन

सहसवान (बदायूं)सहसवान भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया ।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहां की क्षेत्र में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है जिससे किसानों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है आवारा पशुओं से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है फासले नष्ट हो रही हैं और आवारा पशु किसानों पर हमलाभर हो गए हैं डीएपी ओवर रेट बेची जा रही है किसानों का शोषण हो रहा है जिसे किसी भी दिशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संभल जिला अध्यक्ष विमलेश शास्त्री ने कहा कि जिला संभल की तहसील सदर के ग्राम रुदायन मैं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए सहसवान क्षेत्र के ग्रामों में बिजली की समस्या को जल्द से जल्द दूर कराया जाए आवारा पशुओं को पड़कर गौशालाओं में भेजा जाए डीएपी को ओवर रेट बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाए उपरोक्त की समस्याओं का निस्तारण किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति आंदोलन को मजबूर होगी
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार, जिला मीडिया प्रभारी संजू यादव सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे l

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस