4 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कराया यज्ञ
हम जनता को ही अपना भगवान मानते हैं : वर्षा जितेंद्र यादव
आचार्य संजीव रूप ने कराया यज्ञ
बदायूँ, स्थानीय जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव ने 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विशेष यज्ञ अनुष्ठान कराया ! अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूपने वैदिक मित्रों के साथ विधिवत यज्ञ कराया तथा श्रीमती वर्षा यादव जितेंद्र यादव को आशीर्वाद दिया तथा उत्तम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं ! इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता तथा बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मौजूद रहे ! महेश चंद्र गुप्ता ने कहा हम सभी अपने क्रियाकलापों से अपने उत्तम व्यवहार से यशस्वी होते हैं ! जनता हमें चुनती है तो हमें सदा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए ! बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा ‘श्रीमती वर्षा यादव जितेंद्र यादव का व्यवहार उत्तम है ! आपका कार्यकाल में जिले भर में खूब कार्य हुए ! शेष जो भी कार्य अधिक से अधिक संभव हो वह आपके माध्यम से होगे ऐसी हम आशा करते हैं ! पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा “हम जनता को ही अपना भगवान मानते हैं,जनता की सेवा को ही हम जनार्दन की सेवा मानते हैं ! जब तक शक्ति और सामर्थ्य है तब तक सेवा करते रहेंगे ! श्रीमती वर्षा यादव ने कहा “ईश्वर हमें इतनी शक्ति दे कि हम अधिक से अधिक अपने जनपद का विकास कर सके ! इस अवसर पर अनेक अधिकारी सम्भ्रान्त व राजनेता मौजूद रहे !


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
