बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश के सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त द्वारा मुख्यमंत्री योेगी आदित्य नाथ के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में सहभागिता करना बदायूं जनपद को गौरवान्वित किया है यह चर्चा हर गली, हर मौहल्ले में आपसी बातचीत का ऐसा हिस्सा बन गया है जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हो सकता है यह बात किसी को छोटी लगे और कोई इसको नजरंदाज करें लेकिन दिल में नजरंदाज करने वालों का इससे गौरव महसूस होता होगा और उसका कारण श्री गुप्त का सादा जीवन, उच्च विचार वाला सबको लगता है। मेरा तो स्वतंत्र से पूरा जीवन इस लिए जुडा रहा क्योंकि हम दोनों की शिक्षा कुमार तनय वैश्य जूनियर हाई स्कूल से शुरू हुई और बाद में नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय बदायूं और बरेली कालिज बरेली में शिक्षा साथ हुई तथा पत्रकारिता में लम्बा समय साथ बीता। श्री गुप्त का समाज और भाजपा के प्रति समर्पण किसी से छिपा नहीं है। राज्य सूचना आयुक्त जैसे गौरवशाली पद पर पहुंचने के बाद श्री गुप्त के समाजिक एवं मित्रता के सम्बन्धों में कोई परिवर्तन ना आना प्रथक संदेश देता है। संगठन के प्रति वह जिम्मेदार दिखते हैं तो समाज के प्रति उनकी स्थति गागर में सागर भरने वाली दिखती है जबकि मित्रता को लेकर उनकी हालत संगम की नजर आती है और यही बदायूं में श्री गुप्त की लोकप्रियता का ऐसा आंकलन है जो गौरव प्रदान करने का कारण बनता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
