4:28 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- ट्राला की टक्कर से ब्रह्मचारी मंदिर के महंत घायल,हाथ पर चढ़ा प्लास्टर

उझानी बदांयू 12 जुलाई।
उझानी कादरचौक मार्ग पर लगे जाम में कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर के ब्रह्मचारी मंदिर के महंत बाबा श्याम दास जी महाराज को नरऊ मोड के समीप सुबह 10 बजे के आस-पास एक ट्राला ने रोंद दिया। जिससे वह सडक पर गिर गये। चालक ट्राला लेकर भाग गया।
राहगीरों ने बाबा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया बताते हैं कि श्याम दास जी महाराज के एक हाथ में फ्रेक्चर हो गया। उनके हाथ में प्लास्टर लगा दिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस