8:18 pm Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

खबर का असर- कछला में बाइक से नहीं बसूला जाऐगा पार्किंग शुल्क

विधायक हरीश शाक्य व ईओ अब्दुल शबूर बोले- नगर पंचायत ने नहीं किया ठेका।

प्राइवेट व्यक्ति अपने खेत में बना रहा पार्किंग, सख्ती से मना कर दिया गया।

उझानी बदांयू 11 जुलाई।

बदांयू एक्सप्रेस की खबर का असर- अब कछला गंगा घाट पर आने वाले बाइक सवार कांवड़ियों से पार्किंग शुल्क के नाम पर 30 रूपये की अवैध बसूली पर विधायक हरीश शाक्य की पहल पर नगरपंचायत कछला के ईओ अब्दुल शबूर ने पार्किंग बसूलने पर रोक लगा दी है। कहा कोई भी गंगा घाट आने वाले श्रद्धालु से बाइक के नाम पर बसूली नहीं कर पाऐगा। ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात रहे कि कछला में कांवड़ मेले में घाट पर गंगाजल लेने आने वाले श्रद्धालुओं से बाइक पार्किंग के नाम पर 30 रूपये गुंडा टैक्स बसूलने की तैयारी कर ली गई थी। बदांयू एक्सप्रेस में खबर प्रसारित होने के बाद रायता फैला तो पार्किंग बसूलने वाले की तलाश की गई।

बोले विधायक –
कछला में कोई बाइक से पार्किंग शुल्क के नाम पर बसूली नहीं कर पाऐगा। ईओ को निर्देश दिए गये है कि ऐसा ना हो। कोई अवैध बसूली का प्रयास करें तो उस पर कार्रवाई की जाए।- हरीश शाक्य, विधायक बिल्सी विधानसभा

बोले ईओ- नगर पंचायत ने बाइक पार्किंग को कोई ठेका नहीं दिया, मालूम करने पर जानकारी हुई कि एक प्राइवेट व्यक्ति अपने खेत में पार्किंग बना रहा था उसे ऐसा करने से मना कर दिया गया है। कछला गंगा घाट पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं बसूल सकता।
अब्दुल शबूर,ईओ नगरपंचायत कछला।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस