5:27 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में युवक के साथ लूटपाट, चलती ट्रेन से खींचकर पीटा

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। लक्ष्मीपुर निवासी मोहसिन खान, जो ग्रेटर नोएडा में फलों का व्यापार करते हैं, मोहर्रम के बाद नोएडा लौट रहे थे। दबतोरी रेलवे स्टेशन से गाजियाबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ते समय दो युवकों ने उन्हें चलती ट्रेन से खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे कुछ लोगों को भी आरोपियों ने धमकाकर भगा दिया। फिर 5-6 और युवक आ गए और मोहसिन को पीटते हुए उनकी जेब से 20 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी लूट ली। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस