बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी सरकार है जो सनातन धर्म को सर्वोपरि मानकर शासन चला रहे हैं। पूर्व समय में पार्किग वसूली को लेकर जगह जगह होने वाले विवाद को देखकर तत्कालीन प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने पार्किग वसूली के ठेके दिए जाने पर रोक लगाने के साथ प्रदेश में पार्किग ठेके की वसूली पूरी तरह बंद कराई थी परंतु कछला में खुलेआम बोर्ड लगाकर पार्किंग की वसूली हो रही है और इन सूचना बोर्ड में मोटर साइकिल की दर तीस रूपए लिखी हुई है लेकिन यह आदेश किसकी तरफ से इसकी कोई सूचना नहीं है और ना ही इस बात का जिक्र है कि सडक से गुजरने वाले बस एवं ट्रक आदि से कितना धन वसूला जाएगा जो अब तक प्रति वाहन सौ रूपये वसूले जाने की शिकायत के रूप में सामने आया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
