।*
बदांयू 9 जुलाई।
निजीकरण का विरोध, पेंशन बहाली आदि की मांगों के मुद्दे पर बुधवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहें। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक सहित कुछ बैंकों को छोड़कर जिले की 100 से ज्यादा बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। इससे नकदी के लेनदेन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। बताते हैं कि चेक भी कि लियर नहीं हो सके।
हड़ताल के मद्देनजर बैंकों के एटीएम में मंगलवार को नकदी लोड कर दी गई थी। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
हड़ताल को बैंकों की तीन यूनियन ने अपना पूरा समर्थन दिया है, जबकि अन्य 6 संगठन भी साथ में हैं। इस वजह से अधिकांश बैंक शाखाओं में हड़ताल का असर दिखाई पड़ा । मंगलवार को बैंक यूनियन नेताओं ने बैंकों का दौरा करके निजी बैंककर्मियों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश की।
ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर हुई हड़ताल में कर्मचारियों ने कहा बैंकों पर बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बैंक एवं बीमा कंपनियों को मजबूत करने की जरूरत है। बैंकों में निजीकरण बंद होना चाहिए। वित्तीय संस्थानों में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित हो। वही आउटसोर्सिंग समेत अनुबंध की नौकरियों पर रोक लगाने के साथ पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
