12:15 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं-13 जुलाई को संस्कार भारती मनायेंगी भरत मुनि जयंती

बदायूं -संस्कार भारती के पदाधिकारी की बैठक पार्वती कन्या इंटर कॉलेज के हाल में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना ने की एवं संचालन मदन लाल जी ने किया। बैठक का प्रारंभ ध्येय गीत से किया गया| और बैठक के अंत में वंदे मातरम् गान हुआ।
बैठक में भरत मुनि जयंती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आने वाली गुरु पूर्णिमा को उनकी जयंती मनाने पर विचार किया गया इस विचार में समस्त पदाधिकारी ने सबसे पहले स्थान के लिए निर्धारित करने को कहा हुआ तत्पश्चात बैठक में भरत मुनि जयंती को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम 13जुलाई को प्रातः 11 बजे समस्त सदस्यों की सहमति से स्काउट भवन में आयोजित किया जाएगा|
प्रांतीय सदस्य डां गीतम सिंह ने
कार्यक्रम करने का चर्चा की इसमें बताया गया सर्वप्रथम भरत मुनि के जीवन पर विचार प्रकट किए जाएंगे उसके बाद भरत मुनि द्वारा लिखित ग्रंथ से जीवन शैली के अनुसार प्रस्तुति जैसे रंगोली प्रतियोगिता/नृत्य प्रतियोगिता/गायन प्रतियोगिता/कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा|
सभी कार्यक्रम का दायित्व विभिन्न कलाओं के संयोजक दी गई है इसमें अलग से कोई छात्र-छात्रा अपना कार्यक्रम में प्रतिभागी बनना चाहता है तो वह संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना और डां प्रतिभा मिश्रा को अपना नाम नोट करा सकता है
इस बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉगीतम सिंह ,मातृशक्ति संयोजिका प्रतिभा मिश्रा ,धरोहर कला आर्येंद्र प्रकाश , महामंत्री अशोक कुमार साहू ,सीमा शर्मा ,सरला चक्रवर्ती, षट्वदन शंखधार, शंशाक रायजादा,डॉ अरविंद धवल, विनोद कुमार बिन्नी, उषा कुशवाहा , सुषमा भट्टाचार्य ,दीपिका मिश्रा ,डॉक्टर पूर्व सक्सेना ,मुकुल चतुर्वेदी ,राजबहादुर सक्सेना अक्षय ,शंकर रावत, डॉ ममता नौगरिया उपस्थिति रही|

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.