बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जनपद में कोशल विकास योजना के संचालन को जिले के एक बहुचर्चित कम्प्यूटर केंद्र संचालक माफिया ने विभाग के कुछ भ्रष्ट लोगों की मिलीभगत से अपनी तिजोरी भरने का साधन बना रखा है। बताते हैं कि माफिया ने प्रदेश के तीन दर्जन स्थानों पर अपने कम्प्यूटर केंद्र बना रखे हैं और विभाग के कुछ भ्रष्ट लोगों की कृपा से प्रतिमाह लाखों रूपये का भुगतान प्राप्त किया जाता है। चर्चा तो यह भी है कि कोशल विकास योजना का संचालन करने वाले पिछडा वर्ग विभाग के कुछ भ्रष्ट लोग माफिया द्वारा संचालत कम्प्यूटर केंद्रों में बेनाम साझीदार बने हुए हैं और उन्हीं के सहारे माफिया विभाग में तीन दिन बाद प्राप्तांकों की सूची भेजे तो भी विभाग उसकी बात को खामोशी से स्वीकार कर लेता है और विभाग को माफिया से यह पूछने का साहस नही होता कि परीक्षा होने के बाद प्राप्तांकों की सूची आने में लगने वाली देरी का कारण क्या है और इसी के सहारे माफिया ने कौशल विकास येाजना को अपनी तिजोरी भरने का साधन बना रखा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
