बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं के मतदाताओं ने जिस उम्मीद से विधानसभा चुनाव में भाजपा को सिरमौर चुनकर भाजपा के उम्मीदवार महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह और हरीश शाक्य को अपना पालनहार चुना। लोगों को उम्मीद थी श्री गुप्ता, श्री सिंह और श्री शाक्य की तिगडी और केंद्र सरकार में शमिल मंत्री बीएल वर्मा बदायूं की जनता की बिगडी बना देगें और यह चौकडी बरेली – कासगंज रेलमार्ग पर लम्बी दूरी और बदायूं से दिल्ली और लखनउ तक जाने वाली रेलगाडियों का अभाव दूर कराके बदायूं में अमृत महोत्सव की छटा दिखाएगें लेकिन जनता के खास और सरकार के पास होते हुए बदायूं के में भाजपाई पालनहार लम्बी दूरी की कोई रेलगाडी नहीं दिला सके और लखनउ और दिल्ली तक रेल चलवाने की उन पालनहारों से क्या उम्मीद की जाए तो उझानी रेलवे स्टेशन पर रेलगाडियों का स्टापेज बनवाने में अब तक पूरी तरह विफल दिख रहे हैं। कछला में गंगा आरती की बात तो करते हैं, कछला के सौन्दर्यकरण की चाहत भी रखते हैं पर कछला को हाल्ट से वापसी कराके रेलवे स्टेशन का जिक्र करते ही जल्दी देखने की बात करके कहीं और जाने की जिद करने लग जाते हैं। पता नहीं वह जल्दी कब आएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
