8:41 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

गंगा राम की समझ मे ना आई, सीवर मंजूर तो नालों का निर्माण क्यो ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
बदायूं में सीवर लाइन की स्वीकृति को लम्बा समय बीत चुका है जबकि नालों के निर्माण की स्वीकृति और धन पिछले दिनों स्वीकृत होकर काम शुरू हो गया। इसको लेकर आम आदमी की समझ में एक बात नहीं आ रही कि सीवर लाइन का मामला कहीं पर अटक गया जो नालों का निर्माण शुरू कराया अथवा इसमें सरकारी धन को ठिकाने लगाने की कोई प्रतियोगिता चल रही है। आम आदमी का कहना है कि सीवर लाइन के लिए जब शहर में सडकों की खुदाई होना है तो नालों के लिए सडकों की खुदाई क्यों कराई जा रही है। क्या सीवर लाइन का स्वीकृत क्षेत्र उन मार्गोंं से प्रथक है जहां सीवर लाइन का काम हाना है और अगर सीवर लाइन वाले क्षेत्र में नालों का निर्माण हो रहा है तो इसकी स्वीकृति कैसे मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस