बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
कौशल विकास योजना का जिले में संचालन करने वाले जिला पिछडा वर्ग कल्याण विभाग में कम्प्यूटर माफिया किस तरह हावी है उसका अंदाजा जनपद के आम आदमी को पिछली प्रयोगात्मक परीक्षा में उस समय सामने आया था जब विभाग के कुछ भ्रष्ट लोगों की मिलीभगत से बदायूं से प्रदेश के तीन दर्जन से अधिक जिलों में कम्प्यूटर केंद्रों का संचालन करने वाले माफिया ने तमाम केंद्रों पर पंजीकृत छात्र – छात्राओं की अपने कम्प्यूटर केंद्र पर आयोजित करवा ली थी। बताते हैं कि पूर्व में यह परीक्षा सम्बन्धित छात्र – छात्राओं द्वारा पंजीकृत कम्प्यूटर केंद्र पर होती थी। उपरोक्त परीक्षा में माफिया पर दूसरे केन्द्रों के छात्र – छात्राओं के साथ भेदभाव करने तथा छात्र – छात्राओं को दिए जाने वाले अंकों की सूचना कई दिन बाद भेजने का भी आरोप लगा था जिसकी शिकायत निदेशालय से की गई थी लेकिन कोई परिणाम अब तक साने नहीं आया। चर्चा है कि प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक कम्प्यूटर संचालन बदायूं से करने वाले माफिया के आगे जनपद में कौशल विकास योजना का संचालन कराने वाले विभाग पूरी तरह नत्मस्तक सा रहता है पर ऐसा क्यों हो रहा है यह बात आम आदमी की समझ में नहीं आ रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
