6:32 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कौन है और किसका सहारा, जो करेगा उपयोग बस वही तुम्हारा ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
जीवन में अपनों की कमी नहीं है लेकिन अपनों में अपनों को ढूंढना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि वर्तमान आर्थिक युग में ज्यादातर अपने वही हैं जो आपका उपयोग करना चाहते हैं जिसके चलते कभी कभी तो ऐसा लगने लगता है कि हमारी घेराबंदी हो चुकी है और घेराबंदी करने वालों में अधिकांश हमारे अपने ही हैं। बात परिवार से शुरू करके समाज एवं राजनेतिक परिवेश में मंथन करने पर अहसास होगा कि हर कदम पर उपयोग करने वालों का गुट बना हुआ है और सबको अपने मतलब से मतलब से है, बस आप उनके मतलब के हो तो वह तुम्हारे अपने हैं नहंीं तो तुम अपने घर वह अपने घर की कहावत चरितार्थ हाती नजर आएगी। कुछ दिनों पूर्व हमारे अपने बनकर सामने आए मतलब निकलने के बाद विधायक अब कहां हैं और बदायूं के लिए विकास की रेल बनाने वाले हमारे अपने बदायूं को क्यों भूलते जा रहे हैं। इसका गहराई से मंथन करने पर अपनों का इतिहास और भूगोल सब कुछ सामने दिखाई देने लगेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस