5:18 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

चेयरमैन फात्मा रजा की चमक, शहर में लाएगी राजनेतिक धमक !

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
वर्तमान समय शहर के नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा द्वारा तमाम स्थानों पर नालियों एवं सडकों का निर्माण कराया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है और उससे ऐसा लगने लगा है कि पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा पत्नी को राजनीति में लाने जो कदम उठाया था वह चर्माेत्कर्ष पर पहुंच गया है। नालों एवं सडकों के निर्माण से आने वाले समय में राहत मिलेगी और मध्य शहर में छह सडका से गांधी मैदान तक लगातार होने वाले जलभराव से राहगीरों एवं नागरिकों के साथ दुकानदारों को मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। इस निर्माण को लेकर जहां चेयरमैन की प्रशंसा हो रही है वहीं आम आदमी को यह लग रहा हैं कि श्रीमती रजा अपने पति पूर्व मंत्री आबिद रजा की देखरेख में सारे निर्णय ले रहीं हैं और श्री रजा आम आदमी के बीच अपनी लोकप्रियता को सैकूलर बनाने के साथ और लोकप्रिय बनाने की राह पर चलते नजर आएगे और उनके पिछले कार्यकाल में सम्प्रदाय विशेष बाहुल्य क्षेत्र को वरीयता देने का आरोप लगा था जो इस कार्यकाल में कहीं नजर नहीं आ रहा है और नगर पालिका के कार्यो की आम नागरिक द्वारा खुलकर प्रशंसा की जा रही है और इसका श्रेय श्री रजा को जाता दिख रहा है। वैसे तो चेयरमैन का दायित्व है कि जनता की समस्याओं को संज्ञान में लेकर चले लेकिन श्रीमती रजा इससे दो कदम आगे जनता की समस्याओं का निराकरण करने के साथ अपने पति पूर्व मत्री आबिद रजा की राजनेतिक छवि को सैकूलर बनाने का वह प्रयास कर रही है जो उनकी राजनेतिक सफर में मील का पत्थर साबित होगा। आम आदमी को लग रहा है कि श्रीमती फात्मा रजा द्वारा कराए जाने वाले कार्यो का राजनेतिक फायदा उनके पति पूर्व मंत्री आबिद रजा के राजनेतिक सफर में मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस