10:36 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कर्तव्य पटेल हत्याकांड – पुलिस पर सवाल, आरोपी खुलेआम घूमता रहा, दबाव के बाद अचानक गिरफ्तारी ?

बदायूं जिले के चर्चित कर्तव्य पटेल हत्याकांड में पुलिस की भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मुख्य आरोपी शौर्य ठाकुर को पुलिस ने बुधवार को घोंचा मोड़ से दोपहर ढाई बजे भले ही गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन यह गिरफ्तारी जितनी “नाटकीय” बताई जा रही है, उससे कहीं ज्यादा संभवत राजनीतिक और सामाजिक दबाव का नतीजा नजर आ रही है।

आश्चर्यजनक रूप से, इस गिरफ्तारी में न कोई मुठभेड़ हुई, न कोई भाग-दौड़, बल्कि आरोपी सीधे पुलिस के हाथ आ गया। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इतने दिनों तक पुलिस क्या कर रही थी ? क्या आरोपी को पहले ही पकड़ा जा सकता था और जानबूझकर धीमा रवैया अपनाया गया ?

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में शुरुआत से ही ढिलाई बरती।

विज्ञापन एक्सप्रेस