उझानी बदांयू 18 जून।
नगर के एक मोहल्ला निवासी ने बरेली के थाना इज्जतनगर बाइपास निवासी बंटी मोर्य पुत्र टिल्लू मोर्य के खिलाफ अपनी 25 साल की बेटी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दर्ज रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी बेटी से आरोपी बंटी की दोस्ती फेसबुक इंस्टाग्राम के जरिए हुई। बेटी ज्यादातर समय मोबाइल से लगी रहती थी। बीते दिवस आरोपी मेरी बेटी को अपनी बातों से बहला-फुसलाकर कहीं भगाकर ले गया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच सबइंस्पेक्टर कैलाश चंद्र को सोंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
