बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम खुलेट में एक बारह वार्षिय बच्ची घर मे खेल रही थी।तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गयी जिसमे वह दब गई और मौके पर ही मौत हो गयी।
दोपहर के लगभग चार बजे भूरी पुत्री काशिम अपने घर मे ही खेल रही थी।खेलते खेलते वह एक दीवार के पास पहुँच गयी तभी अचानक वह दीवार उस बच्ची पर गिर गयी वह बच्ची उस दीवार के मलबे में दब गई।चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग इकट्ठे हो गए और आनन फानन में भूरी को मालवा हटाकर बाहर निकाला।लेकिन तब तक भूरी की मृत्यु हो चुकी थी।मृत्यु की सूचना सुनते ही पूरे गांव में मातम सा छा गया।परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही से इनकार कर दिया।देर शाम तक भूरी के अंतिम संस्कार के लिये उसके माता पिता का बाहर से आने का इंतजार हो रहा था।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com