7:31 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

जल्दी हो सकते हैं बदायूं की राजनीति में धमाके ?

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
इस दल के टुकडे हुजार हुए कोई यहां गया कोई वहां गया के हालात बदायूं की राजनीति में बहुत जल्दी सामने आ सकते हैं। सबसे उलझन भरे हालात बिसौली विधानसभा क्षेत्र में दिख रहे हैं जहां एक विधायक और एक पूर्व विधायक एक ही राजनतिक दल में टिकट के लिए अपनी – अपनी गोटियों के सहारे एक – दूसरे को मात देने की शतरंज खेलते नजर आएगे। बिसौली के बाद सहसवान में सपा के वर्तमान विधायक ब्रजेश यादव का मुकाबला इस बार नए चेहरे से उस समय होता दिख सकता है जब उनकी सजातिये एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव मैदान में दिखाई देगीं। उठापटक तो बिल्सी में भी दिख रही है जहां पर भाजपा के विधायक को हरीश शाक्य की जगह उनकी अपनी पार्टी के पूर्व विधायक अथवा जनपद के एक प्रभावशाली भाजपाई का पुत्र मैदान में दिखाई दे और हरीश शाक्य को शेखूपुर से मैदान में उतारा जाए और शेखूपुर से श्री शाक्य मैदान में आएगें तो पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य कौन सी राह देखेगें इसके सामने आने में कुछ हलचल दिखाई दे रही है। दातागंज में वैसे तो राजीव कुमार सिंह बब्बू के पुनः भाजपा से मैदान में आने में कोई उलझन नहीं दिख रही लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि श्री बब्बू को आंवला लोकसभा मैदान के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। अब बात करते हैं बदायूं सदर सीट की तो भाजपा विधायक महेश गुप्ता की जगह उनके पुत्र विश्वजीत गुप्ता भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं ? सपा में पूर्व विधायक आबिद रजा सपा टिकट के काफी मजबूत दावेदार दिख रहे हैं परंतु उनके प्रयासों के पीछे फिर से मुम्बई वालों की उलझन खडी हो सकती है इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। फिलहाल बसपा और कांग्रेस जिले की राजनीति पर कोई प्रभावशाली भूमिका में नहीं दिख रहे इस लिए बसपा और कांग्रेस आ जा मेरी गाडी में बैठ जा वाली कहावत चरितार्थ करते नजर आए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस