7:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

तुम अगर तैयार हो – प्रियंका विवेक सिंह

तुम अगर तैयार हो – प्रियंका विवेक सिंह

तूफानों से लड़ने को,
तुम अगर तैयार हो।
हर मंजिल पे नाम तेरा,
तू खुद अपनी सरकार हो ।
जो तुझको बेकार समझते,
उन सबको दिखलाना है ।
हारी बाजी जीतने वाला,
राणा प्रताप महान हो ।
आज सभल जा प्यारे तू ,
सोच जरा ताकत अपनी ।
हिंदुस्तान की मिट्टी से ही ,
तेरे रग रग में जोश हो।
उठ दौड़ जरा, मत बैठ यहां,
मंजिल को तेरा इंतजार है।
तूफानों से लड़ने को ,
तुम अगर तैयार हो ।
प्रियंका विवेक सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.