बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
देश में वंदे भारत की णूम मच रही है लेकिन बदायूं दिल्ली और लखनउ की रेल के लिए तरस रहा है और वह भी तब जब देश और प्रदेश में सबका साथ – सबका कराने वाली डबल इंजन सरकार है और केंद्र सरकार में बदायूं के रहने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा बदायूं का प्रतिनिधित्व करते हैं, बदायूं के एमएलसी बागीश पाठक दिल्ली के बहुत बडे व्यवसाई की तरह भाजपा में छाये हुए हैं। बदायूं के शिक्षक विधायक सरदार हरि सिंह ढिल्लों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के बहुत करीबी रिश्तेदार हैं, बदायूं में विधानसभा की छह सीटें हैं जिनमें दातागंज, बदायूं और बिल्सी से भाजपा के विधायक हैं जिले के एक और विधायक आने वाले समय में भाजपा में दिखने की चर्चायें राजनेतिक गलियारों में धूम धडाके से चल रही हैं जबकि बदायूं को लम्बी दूरी की नियमित रेलगाडी कोई नहीं है, बदायूं से लखनउ और दिल्ली की दूरी आज भी वही है जो अंग्रेजों के जमाने में हुआ करती थी और सबसे बडे दुख की बात यह है कि रेलगाडियों की सुविधा दिलाने में बदायूं के भाजपाई पालनहारों द्वारा अनदेखा करने के कारण हाल ही के लोक सभा चुनाव में जिले से बनने वाली बदायूं और आंवला संसदीय सीटों पर भाजपा उम्मीदवार पराजय का दर्द झेलने को मजबूर हो चुके हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि बदायूं में सबका साथ – सबका विकास कराने का दावा करने वालों का विकास जिस दिन इडी की निगाह में आयगा उस दिन सारा का सारा सरकार के खजाने में चला जाएगा परंतु उस समय तक भाजपा सब कुछ लुटा के होश में आने की बात पर मंथन करने हेतु कोई रास्ता देखेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
