4:00 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बाबा और फयूचर, मुजरिया में आरके तो कछला में गंगा अकादमी !

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
जनपद के उपनगर बिल्सी में बाबा इंटरनेशनल स्कूल व्यापारिक घरानों द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थानों में सबसे अग्रणी नजर आता है जिसका निर्माण पिछले समय बिल्सी के चेयरमैन रहे अनुज वार्ष्णेय द्वारा कराया गया था जो बाबा ग्रुप के चेयरमैन नरेन्द्र वार्ष्णेय के पुत्र है, इसके अलावा बाबा ग्रुप द्वारा बिल्सी में बाबा अस्पताल संचालित किया जाता है जबकि खेतिहर परिवार से वीपी सिंह ने बदायूं मार्ग पर फयूचर इंगलिश स्कूल की स्थापना ग्रामीण अंचल में एक अच्छा प्रयास कहा जाता है इसके अलावा क्षेत्र के मुजरिया चौराहे के समीप आरके पब्लिक स्कूल है जिसमें ग्रामीण अंचल से अशिक्षा के अंधकार को दूर करने के उददेश्य से जनपद मथुरा के अग्रवाल परिवार द्वारा संचालित किया जाता है। जनपद के भागीरथी तट कछला में उझानी के व्यवसाई आहूजा एवं थरेजा परिवार द्वारा गंगा अकादमी को आधुनिक एवं उत्कृष्ट तरीके से बनवाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.