9:59 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मैं संभल गया हूं- प्रियंका विवेक सिंह

लोग कहते हैं मुझसे,
आजकल मैं बदल गया हूं ।
मैं कहता हूं बस इतना,
गिरने से संभल गया हूं ।
रिश्तो के फरेब और ,
लोगों की मक्कारी से ।
जाने किस-किस मोड़ से,
मैं आगे निकल गया हूं ।
चापलूसी और दिखावे की, महफिलों से निकल कर।
सोए ज़मीर जगाने का ,
एक आईना बन गया हूं ।
गुस्ताखी मेरी यही है,
या पागलपन भी शायद।
इंसानियत के नाम पर,
हर बार पिघल गया हूं ।
लोग कहते हैं मुझसे,
आजकल मैं बदल गया हूं।
प्रियंका विवेक सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस