12:50 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह

सलारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूं में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अथिति माननीय विधायक सदर बदायूं श्री महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर वर्ष 2024 के आईटीआई उत्तीर्ण 117 प्रशिक्षार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए।
माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच व अपने कार्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बदायूं श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, श्री नरेंद्र सिंह टेबलेट प्रभारी, सचिन कुमार सिंह अनुदेशक, पुष्पा सिसोदिया अनुदेशक,जय प्रकाश, आदित्य सोनकर, अहद अली,अंकित कुमार,मोहित सिंह,मोहित शर्मा एवं चंद्रप्रिय अशोक आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.