12:24 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

योेगी जी जन्मदिवस पर दे दीजिये रिर्टन गिफट, लखनउ से बदायूं ऐक ट्रेन शिफट !

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
आज हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंन्त्री योगी आदित्य नाथ का जन्मदिवस है हालांकि बदायूं के नागरिकों ने योगी जी को कोई तोहफा नहीं दिया है यह बात सच है लेकिन बदायूं वालों की तरफ से हम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से निवेदन करके लखनउ से बदायूं को जोडने वाली ऐसी रेलगाडी का रिर्टन गिफट मांग रहे हैं जो आज तक किसी ने नहीं दिया। योगी जी हमारे प्रदेश के मुखिया है और इस नाते वह प्रदेश परिवार के प्रमुख भी हैं और परिवार के सदस्य की तरह हम उनसे लखनउ से दिल्ली रेलमार्ग को जोडने की बात कह रहे हैं और हमें यह लग रहा है कि बदायूं वालों की लखनउ बदायूं से जोडने वाली जरूरत हमारे पालनहार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी तक पहुंचा नहीं पाये है क्योंकि हमारे पालनहारों को लगता है कि रेलगाडियों का संचालन केन्द्र सरकार के क्षेत्र में आता है हमारे बदायू के पालनहारों को शायद इस बात का अहसास नहीं हो पाया है कि वीर हनुमान के रहते कोई कार्य असम्भव नहीं है और जिस दिन वीर हनुमान के परम भक्त हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को बदायूं की इस जरूरत का अहसास हो गया उस दिन संजीवनी बूटी की तरह लखनउ से क्या बदायूं को दिल्ली से जोडने वाली सवारी रेलगाडी चलती दिखाई देने लगेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस