वर्तमान परिवेश में हमारी सोच को अपनी संकीर्णता से बाहर निकलना होगा। देश की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। मुफ्त खोरी सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाती है, देश को अगर आगे ले जाना है तो हमें इसको छोड़ना होगा ।अगर हम अपने निजी स्वार्थ को चुनावी मुद्दा बनाते रहे तो देश में हम आप चैन से नहीं रह पाएंगे , वर्तमान समय में देश और प्रदेश दोनों का शासन सशक्त हाथों में है जिनकी छत्रछाया में हर व्यक्ति सुरक्षित है। देश में एक भय मुक्त वातावरण का निर्माण हुआ है। आज हम सभी गर्व से कह पा रहे हैं कि हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है । महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे तो हमेशा से रहे हैं, और पूर्ण रूप से यह किसी भी देश में समाप्त नहीं हुए हैं, हमें अपने छोटे-छोटे स्वार्थ को छोड़कर के देश के विकास पर जोर देना चाहिये। हमारे आगे आने वाली पीढ़ियां भय मुक्त वातावरण में अपना विकास करें, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। देश हमारे आपके लिए सर्वोपरि होना चाहिए तभी हमारा आपका अस्तित्व रहेगा ।
प्रियंका विवेक सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
