9:02 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

विजय सिंह पथिक

*विजय सिंह पथिक*
(27.02.1882 – *28.05.* 1954)

विजय सिंह पथिक भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीर क्रांतिकारियों में से एक थे। इनके ऊपर अपनी माँ और परिवार की क्रान्तिकारी व देशभक्ति से परिपूर्ण पृष्ठभूमि का बहुत गहरा असर पड़ा था। विजय सिंह पथिक अपनी युवावस्था में ही रासबिहारी बोस और शचीन्द्रनाथ सान्याल जैसे अमर क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में आ गए थे। वैसे विजय सिंह पथिक जी का मूल नाम ‘भूपसिंह’ था, किंतु ‘लाहौर षड़यंत्र’ के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर विजय सिंह पथिक रख लिया और फिर अपने जीवन के अंत समय तक वे इसी नाम से जाने जाते रहे। महात्मा गाँधी के ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ से बहुत पहले ही पथिक जी ने ‘बिजोलिया किसान आन्दोलन’ के नाम से किसानों में स्वतंत्रता के प्रति अलख जगाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस