सदर विधायक महेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहेड़ी स्थित स्टेडियम का नाम दिवंगत केवल खुराना आईपीएस के नाम पर रखने की मांग रखी
सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने लखनऊ पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जनपद के बहेड़ी स्थित खेल स्टेडियम का नाम करण दिवंगत केवल खुराना आईपीएस के नाम पर रखने की मांग रखी।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जनपद की कई संस्थाओं के द्वारा स्पोर्ट स्टेडियम का नामकरण आईपीएस केवल खुराना के नाम पर करने के लिए पत्र प्राप्त हुए थे , इसी को गंभीरता से लेते हुए
स्टेडियम का नाम केवल खुराना के नाम पर रखने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है।
बता दें कि आईपीएस केवल खुराना का देहावसान अल्प आयु में हो गया था, वह एक ईमानदार अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे खिलाड़ी भी थे, उनको उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई बार सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका था। जनपद के युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं, बदायूं वासियों की उनसे अनेक संवेदनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की स्टेडियम का नाम बदायूँ के लाल केवल खुराना के नाम पर रखा जाए। बदायूंवासी भी सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के इस प्रयास की प्रशंसा करते दिख रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com