12:35 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

सुन्दरलाल बहुगुणा

सुन्दरलाल बहुगुणा
(09.01.1927 – 21.05. 2021)

सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna) एक प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और ‘चिपको आन्दोलन’ के प्रमुख नेता थे। इन्हें सन 1984 के ‘राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। सुन्दरलाल बहुगुणा के अनुसार, “पेड़ों को काटने की अपेक्षा उन्हें लगाना अति महत्वपूर्ण है”। सन 1949 में मीराबेन व ठक्कर बाप्पा के सम्पर्क में आने के बाद सुन्दरलाल बहुगुणा दलित वर्ग के विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हो गए तथा उनके लिए टिहरी में ‘ठक्कर बाप्पा होस्टल’ की स्थापना भी की। दलितों को मन्दिर प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए भी उन्होंने आन्दोलन छेड़ दिया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस