5:37 pm Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

नाना साहब (19.05.1824 – 06.10.1858)

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*—- ☆ ◇ ☆ —- श्रद्धांजलि —- ☆ ◇ ☆ —-*
👉
*नाना साहब*
(*19.05.* 1824 – 06.10.1858)
नाना साहब सन् 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता के प्रथम संग्राम के शिल्पकार थे। उनका मूल नाम ‘धोंडूपंत’ था। स्वतंत्रता संग्राम में नाना साहेब ने कानपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोहियों का नेतृत्व किया। पेशवा बाजीराव बल्लाल भट्ट द्वितीय ने नाना साहब को गोद ले लिया था। इतिहास में नाना साहेब को बालाजी बाजीराव के नाम से भी संबोधित किया गया है। 1 जुलाई 1857 को जब कानपुर से अंग्रेजों ने प्रस्थान किया तो नाना साहब ने पूर्ण् स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी तथा पेशवा की उपाधि भी धारण की। नाना साहब का अदम्य साहस कभी भी कम नहीं हुआ और उन्होंने क्रांतिकारी सेनाओं का बराबर नेतृत्व किया।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

विज्ञापन एक्सप्रेस