3:09 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी

बदांयू 12 मई। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों के साथ ही अब छात्रों की भी ऑनलाइन हाजिरी की शुरुआत करने जा रही है। रोजाना इसकी रिपोर्ट शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड द्वारा उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है। इस शैक्षिक सत्र से ही इसको लागू करने की तैयारी हो रही है।

माध्यमिक स्कूलों में भी अब बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। ऑफलाइन की जगह अब शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। जिले के सभी राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों मे इस सत्र से आनलाईन हाजिरी लगनी शुरू हो जाऐगी। जहां बड़ी तादाद में बच्चे शिक्षा लेते हैं। लेकिन, अक्सर स्कूलों में शिक्षकों व बच्चों की कम उपस्थिति की शिकायतें मिलती रहीं हैं।

इसके अलावा बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराकर उनके न पहुंचने की शिकायतें भी मिलती हैं। इसी पर अंकुश लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था के बाद शिक्षकों को भी समय से पहुंचना होगा। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू करने के निर्देश मिले हैं। जिसके संबंध में सभी विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.