10:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नरैनी – ईमानदारी आज भी जिंदा हैं

राजीव सक्सेना
नरैनी (बदायूं)चंद पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के झगड़े हो रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दूसरों के पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके मालिक तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास करते है। इन्हीं की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में कक्षा दस का छात्र दिनेश सिंह अपनी फीस जमा करने कालेज आया था तभी फोटो स्टेट कराने बाहर गया वापस आया तो जेब से चौदह सौ रुपये जेब में नहीं थे बेचारा दिनेश रुपये गिरने से परेशान हो गया अपने उसने अपने कक्षाध्यापक को सारा घटना क्रम बताया तभी कालेज प्रशासन ने कालेज के ग्रुप व एक अन्य ग्रुप में रुपये गिरने की सूचना डाली खबर पढ़कर कालेज के सामने कैफे संचालक विवेक कोष्ठक ने मिले चौदह सौ रुपये छात्र दिनेश सिंह को कालेज में आकर दे दिए। सभी ने विवेक कैफे के संचालक को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.