11:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – डोली की जगह निकली अर्थी

बिल्सी
तहसील क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पिनोनी में कुछ घंटे बाद दीक्षा की बारात आनी थी , घर में खुशी का माहौल था।सभी नाच गाने में मस्त थे।तभी डांस करते समय अचानक दीक्षा की तबियत खराब हो गयी और मृत्यु हो गयी।जैसे ही गांव में यह सूचना फैली पूरे गांव में मातम छा गया। आपको बता दे कि
गांव नूरपुर पिनौनी निवासी दीक्षा शादी की शादी मुरादाबाद निवासी सौरभ के साथ तय हुई थी। रविवार की रात घर में नाच गाना चल रहा था । 1:00 बजे परिवार के लोग डीजे लगाकर डांस कर रहे थे। तभी दीक्षा भी डांस करने लगी और तभी उसकी हालत बिगड़ गई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी की मृत्यु हो गई । गांव में चर्चा है कि दीक्षा की डोली की जगह अर्थी निकली।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.