।*********। बदांयू 14 मार्च।
होली के त्यौहार पर जब तक हिंदी फिल्मों के कुछ गाने न बजें तब तक होली का त्यौहार ही पूरा नहीं होता है। हर गली-मोहल्ले में होली के ये हिट गाने बजते सुनाई देंगे, जो आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देंगे।

होली रंग और खुशियों का त्यौहार है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में होली का त्यौहार काफी अच्छे से दिखाया गया है और होली पर कई गीत भी फिल्माए गए है। बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माए गए होली के कुछ और भी ऐसे गाने हैं, जिनके बिना होली अधूरी रहती है। जब तक होली पर फिल्माए ये गाने आपको अपने गली-मोहल्ले में बजते न सुनाई दें और लोग इन गानों पर थिरकते न दिखाई दें, तब तक होली का त्यौहार ही पूरा नहीं होता है। आज हम उन्हीं कुछ गानों की बात करेंगे, जिनके बिना होली अधूरी रहती है और जो गाने होली का पर्याय बन गए हैं।
रंग बरसे (सिलसिला) आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, अपनी कहानी के अलावा ये फिल्म होली पर फिल्माए गए गीत ‘रंग बरसे’ के लिए भी याद की जाती है। ये गीत होली पर जब तक न बजे तब तक होली अधूरी मानी जाती है।
होली के दिन दिल खिल जाते हैं (शोले)
बॉलीवुड के इतिहास की सुपर-डुपर हिट‘शोले’ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’। होली पर ये गाना आपको अपने गली-मोहल्ले में जरूर ही सुनने को मिल जाएगा।
(डर)
शाहरुख खान की फिल्म डर, इस फिल्म का गीत ‘अंग से अंग लगाना, सजन हमें ऐसे रंग लगाना’ होली पर बजने वाले गानों में से एक है। इस गाने के बजे बिना होली का पर्व पूरा ही नहीं होता है।
होली खेले रघुवीरा (बागबान) अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया होली गीत ‘होली खेले रघुवीरा’ आपको झूमने पर मजबूर कर देता है।
होली आई रे कन्हाई भारतीय सिनेमा जगत की यादगार फिल्म ‘मदर इंडिया’ फिल्म का होली के त्यौहार पर फिल्माया गया गीत ‘होली आई रे कन्हाई रंग बरसे’ होली का सदाबहार गीत है। कटी पतंग का गीत आज न छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली’ होली पर आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
फिल्म पराया धन का गीत ‘होली रे होली’ होली पर न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता है।
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म नदिया के पार के चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। फिल्म में होली पर फिल्माया गया गीत जोगी जी ढूंढ के ला दो होली के मनपसंद गीतों में से एक है। जिसका होली पर बजना लगभग तय है।
फिल्म ‘ये जवानी दीवानी में होली पर फिल्माया गया गीत ‘बलम पिचकारी’ बजता है तो हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाता है।———————— सोम्य सोनी









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

