।**———– बदायूं 6 मार्च।
बदांयू जिले में दिवाली में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट होली में आई। अब होली में हो रही मिलावट की अगले त्योहार तक ही रिपोर्ट आएगी। तब तक बाजार में खाद्य पदार्थ खप चुके होंगे।
त्योहार पर खरीदारी करते समय आपको खुद ही सतर्क रहना होगा। मिलावटी सामान की पहचान की जिम्मेदारी खुद से करनी होगी। दिवाली पर खाद्य विभाग ने जिले के विभिन्न स्थानों से सेकंडों खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। इसमें अधिकतर नमूने फेल हो गए, लेकिन इनकी रिपोर्ट फरवरी में आई। तब तक खाद्य पदार्थ बाजार में खप चुके थे। शहर के बड़े प्रतिष्ठान के नमूने तक फेल हो गए। प्रतिष्ठान के कई स्टोर शहर के अलावा आसपास के कस्बों के है।
——————————————-
त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। खाद्य विभाग नमूने भरता है, लेकिन उसकी रिपोर्ट 3-4 महीने में आती है। बड़े मिलावटखोर कुछ लाख रुपये जुर्माना भरकर बच निकलते हैं।
————————————————
खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग ने पिछले साल निरीक्षण के दौरान 5 क्विंटल मिठाई जब्त की थी। 70 से ज्यादा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। खोवा और पनीर के नमूने सालभर लिए गए हैं। अप्रैल 2024 से फरवरी तक खोवा के और पनीर के सेकडो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।——————————————
क्या है कार्रवाई का प्रावधान
खाद्य पदार्थ जांच में मानक से नीचे पाए जाने पर जुर्माने में अधिकतम पांच लाख का प्रावधान है। रैपर और तिथि में कोई गड़बड़ी की गई है तो भी कार्रवाई होती है। इसी तरह वह खाद्य पदार्थ जो सेहत पर असर डालते हैं। ऐसे में छह माह से लेकर आजीवन कारावास और जुर्माने का प्रावधान है। खाद्य विभाग के मुताबिक अप्रैल 2024 से लेकर फरवरी 2025 से कई मामलों में सुनवाई हुई है। इसमें लाखों का जुर्माना लगाया गया है।
—————————————————–फिर से चलेगा विशेष अभियान
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छह मार्च से पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चार टीमें बना दी गई हैं। यह टीमें खोवा और पनीर, दूध के अलावा मिठाइयों के नमूने लेंगी। जो खाद्य पदार्थ खराब होंगे उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया जाएगा।———————————–
ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगियों की बढ़ जाती हैं दिक्कतें
चिकित्साधीक्षक डॉ. राजकुमार गंगवार बताते हैं कि मिलावटी खाद्य पदार्थों सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। एसिडिटी, ज्वॉन्डिस का खतरा रहता है। ऐसे खाद्य पदार्थ लीवर और हृदय को नुकसान पहुंचा सकते हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और वृद्ध को होने की संभावना रहती है। ब्लड प्रेशर, शुगर और हृदय रोगी को ज्यादा दिक्कत होती है।————————– सोम्य सोनी।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com