*राष्ट्रीय चिरायता दिवस* (5 मार्च)
*चिरायता (Chirata) ऊँचाई पर पाया जाने वाला एक औषधीय पौधा है। इसके क्षुप 2 से 4 फुट ऊँचे एक-वर्षायु या द्विवर्षायु होते हैं। इसकी पत्तियाँ और छाल बहुत कडवी होती हैं और वैद्यक में ज्वर-नाशक तथा रक्तशोधक मानी जाती है। इसकी छोटी-बड़ी अनेक जातियाँ होती हैं; जैसे- कलपनाथ, गीमा, शिलारस आदि।* इसे जंगलों में पाए जानेवाले तिक्त द्रव्य के रूप में होने के कारण *किराततिक्त* भी कहते हैं। किरात व चिरेट्टा इसके अन्य नाम हैं। *चरक* के अनुसार इसे तिक्त स्कंध तृष्णा निग्रहण समूह में तथा *सुश्रुत* के अनुसार अरग्वध समूह में गिना जाता है। *यह हिमालय प्रदेश में कश्मीर से लेकर अरुणांचल तक 4 से 10 हजार फीट की ऊँचाई पर होता है। नेपाल इसका मूल उत्पादक देश है।*
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com