– बदायूं 13 फरवरी। परीक्षा केंद्र के भीतर शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस केंद्र के बाहर जमा करवा लिए जाएंगे। यदि किसी के पास मोबाइल फोन मिलेगा तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से जनपद में शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र के भीतर या परीक्षा कक्ष में शिक्षक, कर्मचारी और परीक्षार्थियों के मोबाइल व अन्य डिवाइस ले जाने पर रोक लगा दी गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मोबाइल या अन्य डिवाइस पाई जाती है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। मोबाइल फोन आदि केंद्र के बाहर संकलन केंद्र पर जमा कराया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा परीक्षा के दौरान केंद्र के भीतर मोबाइल आदि ले जाने को प्रतिबंधित कर दिया है। यदि किसी के पास मोबाइल पाया जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज होगा। इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

