आज की बात – सुशील धींगडा के साथ
वैसे तो मतगणना दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर में हो रही है और उसका हमारे जनपद से सीधे कोई सरोकार नहीं है लेकिन आम आदमी को लगता है कि हमारे अपने पालनहारों को इस बात पर मंथन करने का समय आ गया है और उनको इस बात पर विचार करना चाहिए कि सब कुछ अपना होते हुए समाजवादी पार्टी मिल्कीपुर में कमजोर क्यों दिख रही है और दिल्ली में आम जनता के दिल से झाडू की दूरी क्यों हुई तो एक बात साफ दिखेगी कि जनता नौटंकी नहीं काम चाहती है, विकास चाहती है, योजनाओं का क्रियान्वन चाहती है और उसको इस बात से मतलब नहीं है कि हमारे पालनहारों की उलझन, परेशानी और दिक्कत क्या क्या हैं और इस बात का सीधा मतलब हमारे अपने पालनहारों से है क्योंकि दो वर्ष का समय पलक झपकते कब गुजर जाएगा इसका अहसास भी नहीं हो पाएगा जबकि वर्तमान समय तक हमारे पालनहार ना तो लम्बी दूरी की ट्रेन दिला पाए हैं और ना ही दिल्ली और लखनउ को रेलमार्ग से जोडने का सपना पूरा करा पाएं हैं, जनपद में सडकों की बदहाली किसी से छिपी नहीं हैं, सहसवान नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत इस्लामनगर द्वारा दिए जाने पार्किग के ठेकों पर होने वाली गुडा टैक्स की वसूली रोकने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है जबकि हमारे तमाम पालनहार चुनाव जीतने के बाद अपनी साइकिल सहित क्षेत्र से दूर हो गए हैं तो किसी का फूल पिछले कई दिनों से मुरझाया हुआ है। वजीरगंज में सरकारी भूमि पर कब्जा हटवाने को कोई तैयार नहीं है अब ऐसे में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करते समय मौजूदा का विरोध करेे तो क्या गलत होगा। समझ जाईये और संभल जाइये नही ंतो फिर अच्छे दिन दोबारा कैसे आएगें।
No posts found.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com