9:50 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की द्वितीय एक दिवसीय शिविर सम्पन्न

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई का द्वितीय एकदिवसीय शिविर सम्पन्न हुआ। एनएसएस स्वयंसेवियों ने जनजागरुकता रैली निकाल कर अभिगृहित ग्राम नरऊ बुजुर्ग के वासियों को स्वास्थ्य स्वच्छता सड़क सुरक्षा नशामुक्ति आदि का सन्देश दिया।
महाविद्यालय में आयोजित बौद्धिक सत्र में विकसित भारत के लिए युवाओं का कौशल विकास विषय पर गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बीसलपुर की इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ रजत गंगवार ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि किसी भी विकसित राष्ट्र का निर्माण कौशल विकास में दक्ष युवाओं के बल पर ही हुआ है। डॉ गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज से जुड़कर मानव सभ्यता को संरक्षित करने का एक सशक्त माध्यम है। डॉ हुकुम सिंह ने विकसित भारत के लिए ज्ञानवान, स्वस्थ और संस्कारित युवा शक्ति को विकसित करने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि जब हृदय में सेवा करने का भाव और जज्बा पैदा होता तो परम आनन्द की अनुभूति होती है।
बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार बत्रा ने तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर डॉ बबिता यादव, डॉ अनिल कुमार , डॉ संजय कुमार, डॉ सरिता, डॉ जुनैद आलम, डॉ राशेदा खातून आदि उपस्थित थे।।
रैली में अमित कुमार, आदेश,पवन कुमार,आयुष, दीपांशु , महजबीन, अमन, मोहन, उपासना, सृष्टि, खुश्बू माहेश्वरी, राजलक्ष्मी, अकाश कुमार, शीतल, राजश्री, रचित शर्मा, मुस्कान राणा आदि 100 स्वयंसेवियों ने भाग लिया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.